आयुष विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, जल्द करेंगे सभी संस्थाओं का निरीक्षण

जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में पंचकर्म सहित विभिन्न सेवाओं की दरें तय, सीसीटीवी लगाने को मंजूरी

बैतूल। कलेक्टर की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयुष विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिला आयुर्वेद चिकित्सालय और रोगी कल्याण समिति से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में पंचकर्म, शल्य तंत्र एवं शालाक्य तंत्र में होने वाली प्रक्रियाओं की दरें निर्धारित करने, चिकित्सालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा आयुष विंग की नई रोगी कल्याण समिति के गठन को स्वीकृति दी गई।

बैठक में देवारण्य योजना एवं जिला आयुष मिशन सोसायटी की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने आयुष विभाग की कार्यप्रणाली पर आवश्यक निर्देश देते हुए बताया कि वे स्वयं जिले की सभी आयुष संस्थाओं का निरीक्षण करेंगे।

बैठक में जिला पंचायत, नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला जनसंपर्क कार्यालय तथा रोगी कल्याण समिति के प्रतिनिधि सदस्य उपस्थित रहे। आयुष विभाग की ओर से जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर के नेतृत्व में डॉ. प्रियंका उइके, डॉ. रीना चौकीकर, डॉ. मनक धुर्वे, डॉ. विजय तांडिलकर और डॉ. निधि मालवी मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button