CM Shivraj Singh Chouhan: नहीं मनाएंगे इस बार जन्मदिन
बैतूल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्होंने इस बारे में लोगों से भी अपील की है।
व्यक्ति के जीवन में जन्मदिन महत्वपूर्ण दिन होता है। यह महत्वपूर्ण दिन जनता, समाज और सरकार की सेवा में लगे इसलिए मैंने तय किया है कि मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाऊँगा।
यदि आप मुझसे स्नेह करते हैं तो एक पेड़ लगाएं या किसी जरूरतमंद की सहायता करें, मेरे लिए यही सबसे बड़ी शुभकामना होगी। pic.twitter.com/ERhy310Vjp
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 3, 2023
शिवराज सिंह ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में जन्मदिन महत्वपूर्ण दिन होता है। यह महत्वपूर्ण दिन जनता, समाज और सरकार की सेवा में लगे इसलिए मैंने तय किया है कि मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाऊंगा। कृपया कोई होर्डिंग्स न लाएं और कोई औपचारिकता न करें। उल्लेखनीय है कि शिवराज का जन्मदिन पांच मार्च को आता है। उन्होंने कहा कि यदि आप मुझसे स्नेह करते हैं तो एक पेड़ लगाएं या किसी जरूरतमंद की सहायता करें, मेरे लिए यही सबसे बड़ी शुभकामना होगी।