Cm rise school: सीएम राइज़ विद्यालय बैतूल-बाजार को मिला राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का गौरव

बैतूल। मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2024 में सीएम राइज़ शासकीय कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैतूल-बाजार को जिले का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हुआ। यह प्रतियोगिता भोपाल के ऐतिहासिक कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल (मिंटो हॉल) में आयोजित हुई, जहां मध्यप्रदेश के 52 जिलों की जिला स्तरीय विजेता टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सीएम राइज़ बैतूल-बाजार की टीम 26 सितंबर 2024 को भोपाल पहुंची थी। टीम के लिए मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा होटल पलाश में दो रात और तीन दिन की ठहरने की व्यवस्था की गई थी, जिसमें आवागमन, भोजन और भोपाल भ्रमण भी शामिल था। प्रतियोगिता के दौरान बैतूल जिले के प्रसिद्ध बालाजीपुरम पर आधारित प्रश्न भी पूछा गया। इस प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के यू-ट्यूब चैनल पर किया गया।

सीएम राइज़ विद्यालय बैतूल-बाजार से प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं की छात्रा तृप्ति मालवीय, कक्षा 11वीं की छात्रा चित्रा राठौर, और कक्षा 10वीं के छात्र अथर्व वर्मा ने श्रीमती प्रीति पोटफोड़े के मार्गदर्शन में भाग लिया। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. साधना हेंड भी मिंटो हॉल में उपस्थित होकर टीम का उत्साहवर्धन करने पहुंचीं और मार्गदर्शक शिक्षिका श्रीमती प्रीति पोटफोड़े के अमूल्य योगदान की सराहना की।

यह उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चरण भी बैतूल में आयोजित हुआ था, जिसमें जिले के 153 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया था। सीएम राइज़ विद्यालय की टीम ने 10 मल्टीमीडिया राउंड में 253 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, जिससे उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला। इस पूरी प्रतियोगिता को मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के यू-ट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button