कैरियर मार्गदर्शन से बच्चों को मिली नई राह।

चार माह से आठनेर ब्लॉक के स्कूलों में चल रहा मार्गदर्शन अभियान।

बैतूल। मध्यप्रदेश के शासकीय विद्यालयों में डॉ. मोहन सरकार द्वारा छात्रों के करियर निर्माण को लेकर सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत करियर काउंसलर स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और मोटिवेशन दे रहे हैं।

आठनेर ब्लॉक की करियर काउंसलर प्रियंका साहूकार ने बताया कि पिछले चार माह से ब्लॉक के सभी हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में लगातार इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को हायर सेकेंडरी स्कूल देहगुड़ में कार्यशाला आयोजित कर छात्र-छात्राओं को करियर विकल्पों और भविष्य की संभावनाओं को लेकर मार्गदर्शन दिया गया।

प्रभारी प्राचार्य महेश कुमार पवार ने बताया कि विद्यार्थियों में करियर को लेकर उत्सुकता बढ़ रही है और वे अपनी जिज्ञासाओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

कार्यशाला में अभिभावकों ने भी रुचि दिखाई और बच्चों के भविष्य को लेकर जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर शिक्षक दिलीप जगताप, श्रीधर दाते, रामदास धाकड़े, सरिता नर्रे, सोमू इवने, योगेश कड़वेति, शिवकिशोर सलामे, ममता कालभोर और सरिता सराटकर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button