BJP Law Cell: लोकसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुआ भाजपा विधि प्रकोष्ठ
बैठक में बनाई चुनावी योजना, जीत सुनिश्चित करने सभी ने दी अपनी राय

बैतूल। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा विधि प्रकोष्ठ सक्रिय हो गया है। प्रकोष्ठ ने शनिवार 24 फरवरी को सभी सदस्यों की एक मैराथन बैठक बुलाई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी ने अपनी राय रखी। भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक अधिवक्ता दिलीप यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक भाजपा कार्यालय में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई थी, जिसमें विधि प्रकोष्ठ को चुनाव संबंधित कार्य की जिम्मेदारी दी गई। विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता चुनाव से संबधित कार्य देखेंगे। हर कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता को देंगे। बैठक में रजनी बैस, अधिवक्ता, विपिन यादव अधिवक्ता बैतूल विधान सभा प्रभारी विधि प्रकोष्ठ, राघव बारस्कर बैतूल विधान सभा सह प्रभारी विधि प्रकोष्ठ, शीतल गोस्वामी अधिवक्ता जिला कार्यकरणीय सदस्य, सुनील अग्रवाल अधिवक्ता जिला मीडिया प्रभारी विधि प्रकोष्ठ, वर्षा बोथरा अधिवक्ता, रंजन सिकरवार अधिवक्ता, योगिता डोंगरे अधिवक्ता, सुनील सोंगपुरिया अधिवक्ता, पंजाब पवार अधिवक्ता, दीपक डुमने अधिवक्ता, प्रकाश लवाहे अधिवक्ता, संतोष बेडरे अधिवक्ता, अमित बैस अधिवक्ता, नीलम नागवंशी अधिवक्ता, पूनम गौर, रीना कहार अधिवक्ता उपस्थित रहे।




