एक माह में उखड़ी लाखों की सीसी सड़क, ग्रामीणों ने खोली भ्रष्टाचार की पोल

घाट पिपरिया में सड़क निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप

बैतूल। मुलताई विकासखंड के ग्राम घाट पिपरिया में हाल ही में निर्मित सीसी सड़क एक माह भी नहीं टिक सकी। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लापरवाही और अनियमितता का आरोप लगाते हुए सरपंच, सचिव सहित संबंधित अधिकारियों और इंजीनियरों के खिलाफ कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम घाट पिपरिया में अप्रैल-मई माह के दौरान सीसी रोड का निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य पूरा होने के कुछ ही दिनों बाद सड़क की ऊपरी परत उखड़ने लगी और जगह-जगह गड्ढे दिखाई देने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई, जिसके कारण सड़क पहली बारिश भी नहीं झेल सकी।

महेरा समाज के उपाध्यक्ष कमलेश पारधे ने बताया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब रही है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण को अभी एक माह भी पूरा नहीं हुआ है, जबकि सड़क की हालत ऐसी हो गई है मानो कई वर्षों पुरानी हो। उनका आरोप है कि निर्माण एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों ने गुणवत्ता नियंत्रण पर ध्यान नहीं दिया, जिससे सरकारी राशि का दुरुपयोग हुआ है।

– सरपंच-सचिव और इंजीनियर पर आरोप

ग्रामीणों ने सरपंच, सचिव तथा निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों और इंजीनियरों पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि निर्माण के दौरान सामग्री की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की सही तरीके से जांच नहीं की गई। यदि समय रहते निगरानी की जाती तो सड़क इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त नहीं होती।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क निर्माण की तकनीकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा सड़क का पुनर्निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शिकायतकर्ता ग्रामीण

शिकायतकर्ता ग्रामीण कमलेश पारधे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button