Big Accident : दो बाइक की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, एक गंभीर
नेशनल हाइवे 47 पर पाढर चौकी के पास हुआ बड़ा हादसा

Big Accident : बैतूल। नेशनल हाइवे 47 पर पाढर चौकी के पास दो बाइक की आमने-सामने से हुई भीषण टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। डायल 100 की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । मृतक के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल के रिलायंस स्मार्ट बाजार में काम करने वाला दिवेश बारसे उम्र 24 निवासी पलस्या रात में अपना काम खत्म कर बाइक से वापस अपने घर पलस्या जा रहा था। पाढर पुलिस चौकी के पास सामने से आ रही बाइक से युवक की बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक चालकों को गंभीर चोट आई। जब तक दिनेश को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जाता उसके पहले ही उसकी मौत हाे गई।
दूसरी बाइक के चालक वीरू भलावी उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम पीसाजोड़ी को गंभीर चोट आई।राहगीरों की सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुंची और घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया और भर्ती कराया गया। मृतक के शव का सोमवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपकर जांच प्रारंभ कर दी है।




