बीजासनी माता मंदिर में कल 31 अगस्त को मनेगा श्री राधा महारानी जन्मोत्सव

56 भोग मिठाई , 15 किलो माखन मिश्री एवं 101 किलो दूध का लगेगा भोग , महाआरती के पश्चात होगा महाप्रसाद का वितरण

बीजासनी माता मंदिर में कल 31 अगस्त को मनेगा श्री राधा महारानी जन्मोत्सव
रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगी विशाल भजन संध्या
ठीक रात्रि 12 बजे मनाया जायेगा जन्मोत्सव
56 भोग मिठाई , 15 किलो माखन मिश्री एवं 101 किलो दूध का लगेगा भोग , महाआरती के पश्चात होगा महाप्रसाद का वितरण
झाकियां एवं मंदिर की साज सज्जा होगी विशेष आकर्षण का केंद्र
बैतूल। बैतूल गंज स्थित बीजासनी माता मंदिर में 31 अगस्त रविवार को श्री राधा महारानी जन्मोत्सव अत्यंत धूमधाम से मनाया जायेगा ।। इस अवसर पर अनुपम झांकियां एवं मंदिर की साज सज्जा विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी ।। रात्रि 8 बजे से विशाल भजन संध्या प्रारंभ होगी एवं ठीक रात्रि 12 बजे श्री राधा महारानी का जन्मोत्सव होगा तथा 56 भोग मिठाई , 15 किलो माखन मिश्री एवं 101 किलो दूध का भोग लगेगा तत्पश्चात महाआरती होगी एवं महाप्रसाद वितरित किया जाएगा ।। मंदिर संस्थापक एवं समिति अध्यक्ष पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि श्री राधा जन्माष्टमी का अत्यंत विशेष महत्व है क्योंकि भगवान श्री कृष्ण की आराधना तो पूरी दुनिया करती है लेकिन भगवान स्वयं श्री राधा जी की आराधना करते हैं इसीलिए भजन संध्या में श्री राधा नाम संकीर्तन का विशेष महत्व है , उन्होंने नगर के सभी धर्मप्रेमियों से सपरिवार आयोजन में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button