ताप्ती नदी संरक्षण के संवाहक रामकिशोर दयाराम पवार को मिलेगा मानद डॉक्टरेट सम्मान।

आज 8 मार्च को राजा भोज की नगरी भोपाल में आयोजित समारोह में होगा सम्मान।

 

बैतूल। सूर्यपुत्री ताप्ती नदी के संरक्षण और स्वच्छ, निर्मल ताप्ती के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने वाले जिले के वरिष्ठ पत्रकार रामकिशोर दयाराम पवार को भारत सरकार के अंतर्गत पंजीकृत एवं कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा अनुमोदित संस्था ज्ञानदान ऑनरेरी डॉक्टरेट अवार्ड फाउंडेशन, दिल्ली द्वारा मानद डॉक्टरेट सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

यह सम्मान समारोह आज 8 मार्च को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक राजा भोज की नगरी एवं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में इंजीनियर इन चीफ आनंद सिंह, डॉ. विकास दुबे, डॉ. सुनील पांडेय तथा डॉ. महेश प्रसाद मिश्रा (प्रोग्राम सेक्रेटरी, मध्यप्रदेश) उपस्थित रहेंगे।

संस्था के अनुसार रामकिशोर दयाराम पवार लंबे समय से सूर्यपुत्री ताप्ती नदी के संरक्षण, उसके महत्व को उजागर करने तथा स्वच्छ और निर्मल ताप्ती के लिए जनजागरण अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके प्रयासों से क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी है और ताप्ती नदी के प्रति लोगों में संवेदनशीलता विकसित हुई है। उनके कार्यों को पर्यावरण प्रेमियों, स्थानीय नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी सराहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button