भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक में आगामी रणनीति पर किया मंथन।

जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को संगठन विस्तार के दिए निर्देश।

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को विजय भवन स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नर्मदापुरम संभाग प्रभारी निलेश कौशल तथा संभाग सहप्रभारी अनुज पाटकर ने पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्ष-महामंत्रियों को संबोधित करते हुए संगठन की अग्रिम कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में मोर्चे के संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान करते हुए आगामी अभियानों को सफल बनाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button