Blind Murder : पत्नी से अवैध संबंध होने के कारण हत्या कर भाजी नदी में फेंक दी थी लाश
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में पांच माह पहले हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

Blind Murder : बैतूल। पत्नी से अवैध संबंध का भेद खुलने के बाद पति ने पत्नी और एक अन्य के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और उसकी लाश को भाजी नदी में फेंक दिया था।पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा करने के लिए जब जांच पड़ताल की तो पूरा भेद खुल गया। पुलिस ने पति-पत्नी और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आने वाले बीजादेही थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 3.09.23 को ग्राम टांडा में भांजी नदी में हरिराम अखंडे पिता सुरेसिंग अखंडे उम्र 35 साल निवासी ग्राम कुरसना का शव मिला था। मृतक हरिराम 29.08.23 से घर से लापता था। पुलिस ने थाना बीजादेही में मर्ग कायम कर शव का पी. एम. कराया। मर्ग जांच में पाया गया कि मृतक हरिराम अखंडे को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार से वार कर हत्या कर भांजी नदी ग्राम टांडा में फेक दिया। मर्ग जांच के बाद थाना बीजादेही में धारा 302,201 भादवि का मामला कायम कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी, एस.डी.ओ.पी. शाहपुर मयंक तिवारी के मार्ग दर्शन मे थाना बीजादेही पुलिस व सायवर सेल बैतूल टीम के द्वारा जांच पड़ताल की गई। साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने दिनेश बारस्कर पिता सरजु बारस्कर उम्र 20 साल निवासी ग्राम फोफल्या, श्रीराम सेलुकर पिता रामदयाल सेलुकर उम्र 35 साल निवासी ग्राम टांडा, और ललिता सेलुकर पति श्रीराम सेलुकर उम्र 34 साल निवासी ग्राम टांडा को गिरफ्तार किया।
आरोपियों से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि मृतक हरिराम अखंडे के श्रीराम सेलुकर की पत्नी से अवैध सबंध थे। इसको लेकर हुए विवाद के कारण आरोपीगणों ने मिलकर हरिराम अखंडे की कुल्हाडी से हत्या कर डाली। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए उसकी लाश को भांजी नदी में फेंक दिया था।इस कार्रवाई में निरीक्षक रविकांत डेहरिया थाना बीजादेही, सउनि. संतोष चौधरी, प्र.आर. 02 चन्द्रकिशोर रघुवंशी, 146 हाकमसिंह, आर. 578 मनीराम, आर. 198 रवि कौशल म. आर. सियाबती एवं. सायवर सेल बैतूल उप निरी. कविता नांगवंशी आर. राजेन्द्र धाडसे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




