साहू परिवार के विवाह आशीर्वाद समारोह में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष।
नवदंपति को दिया आशीर्वाद।

बैतूल। समाजसेवी एवं टिंबर व्यवसायी बालाराम साहू के परिवार में आयोजित विवाह आशीर्वाद समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल और पूर्व विधायक अलकेश आर्य शामिल हुए। समारोह में दोनों नेताओं ने पालकराम साहू के पुत्र केतन साहू एवं नववधु को शुभकामनाएं देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने साहू परिवार के सदस्यों एवं उपस्थित लोगों से आत्मीय मुलाकात कर स्नेहपूर्ण भेंट की। समारोह में समाज के गणमान्य नागरिकों की भी मौजूदगी रही।




