Cobra Snake : घर में छिपकर बैठा था विशालकाय कोबरा, सर्प मित्र ने पकड़ा तो फुंफकारने लगा

Cobra Snake News:  मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में विशालकाय कोबरा सांप घर के भीतर छिपकर बैठा हुआ था। घर के लाेगों ने जब उसे देखा तो वे दहशत में आ गए। सर्पमित्र को बुलाया गया और जैसे ही उनके द्वारा कोबरा को पकड़ा तो वह लगातार फुंफकारने लगा। सर्पमित्र ने उसे पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

देखें वीडियो…

मामला बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम जोगली का है। शुक्रवार दोपहर में दुर्गाशंकर रावत के मकान में अचानक विशालकाय कोबरा सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। परिवार के लोग घबरा गए और घर के बाहर निकल अाए। परिजनों ने इसकी सूचना सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा को दी।

विशाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर काफी देर तक मशक्कत की और उसके बाद विशालकाय कोबरा सांप का रेस्क्यू किया गया। सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा ने बताया कि कोबरा सांप बेहद ही जहरीला और खतरनाक होता है ।जिसके डंसने के 30 मिनट के भीतर ही किसी भी व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है।

फिलहाल ग्राम जोगली में कोबरा सांप ने किसी को भी नहीं डसा यह एक अच्छी बात रही। वक्त रहते कोबरा सांप का रेस्क्यू कर लिया गया और आबादी से दूर ले जाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button