Crime: आदिवासी युवक के साथ 7 लोगों ने लाठी डंडे से की मारपीट

पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Betul Crime News : बैतूल। मारपीट के मामले में घोडाडोंगरी तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम मरकाढाना पांण्डूखेडा निवासी अमरलाल पिता लक्ष्मण भुसुमकर उम्र 35 वर्ष ने 7 लोगो के खिलाफ आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

शिकायतकर्ता ने अनावेदक हीरालाल भुसुमकर, लल्लू, पूरन, सतीश, पुसालाल, अमर सिंह, रानू, झोरिया निवासी लकीपुर, मरकाढाना पांण्डू खेडा तहसील घोडाडोंगरी के खिलाफ शराब के नशे में लकड़ी डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्होंने थाना चोपना में इसकी शिकायत की, लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। शिकायत आवेदन में उल्लेख किया गया है कि आवेदक मजदूरी का कार्य करता है।

12 मई 2005 से खसरा नंबर 3 में रकबा 9 भूमि को जोतने बोने लायक बनाकर उस पर धान कोदो कुटकी बोकर परिवार का पालन कर रहा है। इसी भूमि के विवाद में अनावेदकगणों द्वारा शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की गई। आवेदक का कहना है कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो अनावेदकगण जान से मारने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शीघ्र कार्यवाही की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button