Big News:  डिंडोरी एसपी पर गिरी गाज, मिशनरी स्कूल में छात्राओं से यौन शोषण का मामला

Big News: Dindori SP accused of sexual abuse of girl students in missionary school

बैतूल। मध्यप्रदेश के  डिंडोरी जिले के जुनवानी गांव में स्‍थित मिशनरी हायर सेकंडरी स्कूल में नाबालिग आदिवासी छात्राओं का यौन शोषण करने के मामले में लापरवाही बरतने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डिंडोरी केएसपी संजय सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में मिशनरी स्‍कूल के आरोपी प्राचार्य नान सिंह यादव को थाने से रिहा करने पर थाना प्रभारी विजय पाटले को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। एसपी को हटाने की जानकारी मुख्यमंत्री ने स्वयं ट्वीट कर दी है।
उल्लेखनीय है कि  नाबालिग आदिवासी छात्राओं के यौन शोषण के  मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली शुरू से ही सवालों के घेरे में थी। आरोपी प्राचार्य की गिरफ्तारी को सामान्य धाराओं का मामला बताकर थाने से रिहा कर दिया गया। थाना पुलिस की इस कारवाई को
एसपी संजय सिंह ने सही ठहरा दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button