बड़ा हादसा: मोड़ पर पलट गई तेज रफ्तार बस , 15 यात्री हुए घायल

Big Accident: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में शुक्रवार सुबह निजी कंपनी की यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। सभी घायल किसी कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में हादसा हो गया। सभी घायलों को घोड़ा डोंगरी के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

बैतूल के पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया से  प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 जनवरी को  सुबह 07.15 बजे थाना सारनी जिला बैतूल की चौकी पाथाखेड़ा अंतर्गत बस स्टैंड मोड़ पर बस क्रमांक MP-48P-1122  पलट गई।  52 सीटर बस में 20 लोग सवार थे जो सारनी से काली माई शोभापुर मजदूरी करने जा रहे थे। सारनी से बैतूल की ओर जाते समय बस अनियंत्रित होकर पलट  गई।

बस में सवार अंजना पति सुनील बहादुर (50 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी, जयंती पति सुरेश आमझरे (55 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी,  माही पिता सुंदरलाल (22 वर्ष), निवासी सुपर F, सारनी,  बिंदिया पति रामप्रसाद डहारे (48 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी, लक्ष्मी पति इंदल आमझरे (52 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी, लक्ष्मीपति राजू डोमने (45 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी , निशा पति धर्मेंद्र महवे (20 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी, पूजा खड़िया पति मुकेश (30 वर्ष), निवासी थाना बैतूल बाजार,नीला मंडल पति शिबू मंडल (40 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी, गीता पति मुकेश आमझरे (26 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी, रानी पिता किशन भलावी (19 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 10, सारनी,चांदनी पिता सुकेश सलाम (17 वर्ष), निवासी ग्राम खेरवानी,संगीता पिता खाडला भलावी (22 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 10, सारनी, राहुल पिता विजेंद्र (45 वर्ष), निवासी कोठी बाजार, बैतूल एवं दुल्ला पति दिनेश डहारे, निवासी मछली काटा, सारनी घायल हो गए। सभी घायलों को घोड़ा डोंगरी के अस्पताल में तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कोई गंभीर घायल नहीं है, स्थति नियंत्रण में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button