बड़ी दुर्घटना: आमने– सामने से हुई बाइक की जोरदार टक्कर, 2 की मौत, 3 घायल
बैतूल जिले के भैंसादंड से सिपावा मार्ग पर हुआ हादसा

Big Accident: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बड़ा सड़क हादसा होने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के भैंसादंड से सिपावा मार्ग पर दो बाइक की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इससे एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बाइक चालक ने जिला अस्पताल में दम तोड दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि पिता राम जी धुर्वे उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम नाननवाडी तहसील पांढुर्णा छिंदवाड़ा अपने भांजे हरीश पिता सुरेंद्र मरकाम उम्र 14 वर्ष जो की 9वी कक्षा में पढ़ता है उसे भैंसादंड से सीपावा छोड़ने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई ।
इस बाइक पर सिपावा निवासी भूषण बारंगे (54) अपनी पत्नी ममता और 15 साल के बच्चे सुरेंद्र के साथ भेसादंड स्थित खेत जा रहे थे। रास्ते में टक्कर इतनी जोरदार थी कि भूषण की मौके पर ही मौत हो गई। ममता और सुरेंद्र बुरी तरह घायल हो गए।
दूसरी बाइक के चालक रवि और उसके भांजे हरीश की हालत गंभीर होने के कारण 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया था। अस्पताल पहुंचने पर रवि धुर्वे की भी मौत हो गई । दो घायलों को मुलताई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और एक घायल को बैतूल जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।




