Big Accident : मछली बेचकर घर लौट रहे मछुआरों की बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, एक की मौत, एक गंभीर

मृतक

Big Accident : बैतूल: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में मछली बेचकर घर लौट रहे मछुआरों की बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हाेने पर एक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। दर्दनाक हादसा भैंसदेही थाना क्षेत्र के गुदगांव के पास का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष करोदे उम्र 30 वर्ष निवासी देवडोंगरी तहसील मुलताई अपने साथी किसनू करोदे उम्र 40 वर्ष के साथ मछली बेचकर वापस अपने घर देवडोंगरी बाइक से आ रहे थे। रास्ते में गुदगांव के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें बाइक सवार दोनों ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद राहगीरों ने दोनों घायलों को गंभीर हालत में पहले भैसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों ही घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से देर रात जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया। डाक्टर ने जांच के बाद संतोष करोदे उम्र 30 वर्ष को मृत घोषित कर दिया वहीं घायल किसनू को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपकर जांच प्रारंभ कर दी है।

परिजनों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक संतोष मछली पकड़ने और बेचने का काम करता था जो गुरुवार मछली बेचने के लिए बाइक से अपने एक साथी के साथ गया हुआ था ।इसी दौरान गुरुवार रात नौ बजे के करीब घर लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button