भूमिका खामाट ने 12वीं में 91 प्रतिशत अंक हासिल किए।

बैतूल। कोठी बाजार निवासी प्रीति खामाट एवं संजय खामाट की पुत्री भूमिका खामाट ने 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह उत्कर्ष विद्यालय बैतूल की छात्रा हैं और उन्होंने मैथमेटिक्स विषय में 500 में से 453 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
भूमिका की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर राजा साहू, कैलाश राठौर, अरुण डाहके, प्रवीण बिलगए, विकास शाह, मनीष सुहाने, उमेश पुरोहित, प्रकाश साहू सहित सभी इष्ट मित्रों व परिजनों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




