बैतूल से दो से तीन दर्जन गौ प्रतिनिधियों का दल भोपाल पहुंचा

गौ सांसद युवराज मालवीय के मार्गदर्शन में गोपाष्टमी महापर्व पर गौ रक्षा का महाघोष

बैतूल। भोपाल के टीटी नगर स्थित प्राचीन झरनेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार को कार्तिक शुक्ल अष्टमी पर गोपाष्टमी महापर्व महोत्सव अद्वितीय धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। परम पूज्य परम धर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा स्थापित गौ ध्वज का नव-ध्वज स्थापन हुआ, संत-महात्मा-महामंडलेश्वर-आचार्य-ब्रह्मचारी और सैकड़ों गौ भक्तों ने गौ माता का पूजन, चुनरी अर्पण, 33 परिक्रमा और दंडवत प्रणाम कर आरती उतारी। इसके बाद विशाल पदयात्रा कर मुख्यमंत्री मोहन यादव के निवास पहुंचकर गौ माता को राजमाता और राष्ट्रमाता घोषित करने, और संपूर्ण भारत में गौ वध पूर्ण प्रतिबंधित करने की मांग का ज्ञापन सौंपा गया। इस दिव्य आयोजन में बैतूल से दो से तीन दर्जन गौ प्रतिनिधियों का विशेष दल पहुंचा, गौ सांसद प्रतिनिधि राकेश मालवीय ने कहा कि गौ सांसद युवराज मालवीय श्री गौड़ के सानिध्य में यह ऐतिहासिक धर्मयात्रा गौ संस्कृति पुनर्जागरण का प्रतीक है। शास्त्रों अनुसार इसी तिथि पर भगवान श्री कृष्ण गोविंद गोपाल ने गो-चरन आरंभ किया था, इसलिए यह तिथि गोपाष्टमी कहलाती है।

गौ सांसद प्रतिनिधि राकेश मालवीय ने बताया कि गौ सांसद युवराज मालवीय श्री गौड़ संसदीय क्षेत्र जिला बैतूल के सानिध्य में बैतूल से दो से तीन दर्जन के लगभग श्रद्धालु भोपाल पहुंचे तथा इस पावन पर्व को भव्यता के साथ मनाया। उन्होंने कहा कि शास्त्रोक्त प्रमाण अनुसार कार्तिक शुक्ल अष्टमी के दिन ही भगवान श्री कृष्ण गोविंद गोपाल ने गो-चरन आरंभ किया था, इसीलिए यह दिवस गोपाष्टमी के रूप में मनाया जाता है।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी स्थानुपुरुषानंद महेंद्र तिवारी, गौ सांसद युवराज मालवीय श्री गौड़ संसदीय क्षेत्र जिला बैतूल मध्य प्रदेश, परम पूज्य त्यागी जी महाराज कटनी गौ सांसद, दंगल सिंह पटेल गौ सचिव सुहागपुर, महेंद्र भार्गव गौ सांसद नर्मदापुरम, राहुल साहू गौ सांसद छिंदवाड़ा, गौ सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर राकेश मालवीय बैतूल, पुनीत मालवीय श्री गौड़ गौ प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष बैतूल, अर्चना तोमर गौ सांसद खंडवा, हृदयनंद गौ विधायक तेंदूखेड़ा, रेखा सोनी गौ विधायक भोपाल, सीताराम गौ सांसद भोपाल, राजपूत जी महाराज भोपाल, आकाश बंसल गौ सांसद ग्वालियर, मनीष वर्मा गौ पार्षद बैतूल, गौ पार्षद शिव नामदेव बैतूल सहित अनेकों सैकड़ों गौ भक्त, गौ सांसद एवं गौ विधायक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button