14 मई जन्मदिन विशेष: युवा मोर्चा का एक ऐसा योद्धा जिसने अपने अटल कार्यों का कर दिया सबको कायल

बैतूल। जिले के छोटे से गांव भीमपुर के युवा भाजपा नेता अनुज आर्य ने महज 21 वर्ष की आयु में ऐसे कई कार्य किए हैं जो उन्हें एक अलग पहचान दिलाते हैं। अनुज भाजपा युवा मोर्चा के जिला आईटी सेल के प्रभारी हैं।

अनुज आर्य का युवाओं के बीच हमेशा ही खासा प्रभाव रहा है। वे राष्ट्रवादी हिंदुत्ववादी विचारधारा के प्रबल समर्थक हैं और अपने कार्यों से इस विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं। अनुज के साहसिक कदमों की चर्चा संगठन के वरिष्ठ नेताओं में भी हमेशा ही बनी रहती है। उनकी सादगी और सहजता के साथ-साथ जनसेवा और ईमानदारी के कार्यों के लिए बड़े अधिकारियों से अकेले ही संघर्ष की भावना उन्हें बाकी युवा नेताओं से अलग बनाती है।

रक्तदान से लेकर गौ सेवा तक, अनुज का सफर समाज सेवा से जुड़ा रहा है। विगत वर्ष हरदा के फटाका ब्लास्ट में जब रक्त की आवश्यकता पड़ी, तो उन्होंने अपने युवा साथियों के साथ मध्यरात्रि में जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। इसके अलावा, प्रदेश में गौ सेवा एम्बुलेंस चालू करने के लिए भोपाल में पशुपालन मंत्री को ज्ञापन सौंप कर उन्होंने एक नई पहल की। अपने जन्मदिन पर 2024 में टिकारी क्षेत्र में बड़े स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें केंद्रीय मंत्री डीडी उईके और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए थे।

– अपने पिताजी की समाज सेवा और राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं अनुज 

उनके पिताजी अनिल आर्य भी तीन बार भाजपा भीमपुर मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं। जिनकी अध्यक्षता की चर्चा आज भी संगठन के वरिष्ठों में बनी रहती है। कई वरिष्ठ उन्हें उनके पिताजी के नाम से ही जानते हैं, जो संगठन में उनकी गहरी जड़ें और मजबूत पहचान को दर्शाता है।

– हिंदू युवा एकता का स्वप्न

अनुज का कहना है कि वे जातिवाद की धारणा को खत्म करने और हिंदू एकता को मजबूत करने के लिए प्रतिवर्ष टिकारी से शिवाजी महाराज जयंती की शोभायात्रा निकालते हैं, जिसमें युवाओं का विशेष योगदान होता है। जनसेवा की भावना से अनुज आर्य ने युवाओं में भी एक नई ऊर्जा भरी है।

Happy Birthday youth leader

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button