Student Fell : स्कूल की छत से अनियंत्रित होकर गिरा छात्र, गंभीर हालत में किया पहुंचाया अस्पताल

Betul News : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आने वाले ग्राम मोआड़ में शासकीय स्कूल का छात्र स्कूल भवन की छत से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंश पिता मधु इवने उम्र 13 वर्ष निवासी ग्राम मुआड़ थाना आमला शुक्रवार सुबह 9 से 10 बजे के आसपास प्राथमिक शाला मुआड़ में स्कूल लगने के पहले कुछ बच्चे स्कूल की छत पर चढ़कर खेल रहे थे । तभी उनमें से एक बालक अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। जिसमें बालक को सर और कमर में गंभीर चोटें आई।
घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बालक के परिजनों को दी। बालक के परिजन स्कूल पहुंचे और इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। जिसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से बालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया और भर्ती कराया गया है। फिलहाल बालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टर द्वारा घायल बालक का उपचार किया जा रहा है।




