बैतूल के प्रतिभावान छात्र लक्ष्य ने गेट परीक्षा 2026 में हासिल की ऑल इंडिया 166 रैंक ।
बिना कोचिंग दूसरी बार में मिली सफलता, 7 फरवरी को हुई परीक्षा में शानदार प्रदर्शन।

बैतूल। शहर के प्रतिभावान छात्र लक्ष्य यादव ने गेट परीक्षा 2026 में ऑल इंडिया रैंक 166 प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने यह सफलता बिना किसी कोचिंग के दूसरी बार में हासिल की है। 7 फरवरी को आयोजित गेट एमएन परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर यह रैंक प्राप्त की। लक्ष्य के पिता अधिवक्ता हेमंत यादव ने बताया कि लक्ष्य ने अपनी पढ़ाई की शुरुआत डिप्लोमा से की थी। वर्ष 2023 में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा उत्तीर्ण किया। इसके बाद वीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन भोपाल से बी-टेक की पढ़ाई की, जिसका उत्तीर्ण वर्ष 2026 है। डिप्लोमा के बाद बी-टेक और फिर गेट 2026 में ऑल इंडिया रैंक 166 प्राप्त करना लक्ष्य की बड़ी उपलब्धि है।




