Betul news: प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर अग्रसेन योग केंद्र में हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन

बैतूल। प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर विनोबा नगर स्थित अग्रसेन योग केंद्र में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथियों ने प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व और इसके लाभों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. कैलाश वर्मा, उत्तम प्रसाद खंडेलवाल, प्रकाश साहू, डॉ. रीना पाटिल, सुनील द्विवेदी, सुनील कुबड़े, गोरेलाल मालवीय, डॉ. जितेंद्र साहू, डॉ. ओ. पी. राठौर और योग गुरु रोशनलाल मोखड़े उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डॉ. ओ. पी. राठौर ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रकृति से जुड़ने और प्राकृतिक चिकित्सा अपनाने की सलाह दी। उत्तम प्रसाद खंडेलवाल ने दैनिक जीवन में प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व को समझाया। डॉ. कैलाश वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग केंद्रों में भीड़ बढ़नी चाहिए ताकि लोग स्वस्थ जीवन जी सकें और दवाओं से मुक्त हो सकें। डॉ. जितेंद्र साहू ने भोजन में अपक्व आहार और जीवन में उपवास के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में योग गुरु रोशनलाल मोखड़े ने जलनेति, कटि स्नान, पैर स्नान, कुंजल और गरारा जैसी योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही सूर्य नमस्कार और रामचरितमानस की चौपाइयों का सामूहिक गायन हुआ। कार्यक्रम का समापन अनिल राठौर द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में योग प्रेमी उपस्थित रहे।





