Betul news: 30-40 वर्षों से खेती कर रहे आदिवासी किसानों को नहीं मिले वनाधिकार पट्टे

वनाधिकार अधिनियम के तहत पट्टे की मांग को लेकर जनसुनवाई में दिया आवेदन


बैतूल। ग्राम पंचायत पालंगा एवं महतपुर जावरा विकासखण्ड भीमपुर के आदिवासी कृषक बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और वनाधिकार अधिनियम के तहत पट्टे की मांग को लेकर जनसुनवाई में आवेदन सौंपा।आवेदकों ने बताया कि वे पिछले 30-40 वर्षों से शासकीय भूमि पर काबिज होकर खेती कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें अब तक वनाधिकार अधिनियम के तहत पट्टे नहीं दिए गए हैं। फगनसिंग, सददू, बुद्धसिंग, और मुंशी, दामू सहित कई ग्रामीणों ने अपने आवेदन में कहा कि वे पिछले 5-6 वर्षों से लगातार आवेदन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
— जनसुनवाई में कलेक्टर से न्याय की आस–
ग्रामवासियों ने कहा कि उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर कई बार जनसुनवाई और माननीय आयोग को भी आवेदन प्रस्तुत किए हैं। इस बार भी उन्होंने कलेक्टर से तत्काल निराकरण की गुहार लगाई है, ताकि उन्हें वनाधिकार अधिनियम के तहत पट्टे मिल सकें और उनका जीवन सुरक्षित हो सके। ग्रामीणों ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि उनके प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए और उन्हें वनाधिकार अधिनियम के तहत पट्टे प्रदान किए जाएं, जिससे वे बिना किसी डर के अपनी खेतीबाड़ी जारी रख सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button