Phd:स्वाति लोखंडे को मिली पीएचडी की उपाधि
सोशल नेटवर्किंग और यूजर बिहेवियर एनालिसिस में किया शोध

बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस जयवंती हक्सर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैतूल के बीसीए कंप्यूटर विभाग में कार्यरत अतिथि विद्वान वासुदेव लेखंडे बेबी लोखंडे की पुत्री स्वाति लोखंडे को कंप्यूटर एप्लीकेशन के क्षेत्र में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। स्वाति को यह उपाधि सर्वपल्ली राधाकृष्णन यूनिवर्सिटी से उनके शोध सोशल नेटवर्किंग वेब कंटेंट डाटा माइनिंग एंड यूजर बिहेवियर एनालिसिस पर मिली है।
स्वाति ने डॉक्टर दयाशंकर पांडे के निर्देशन में अपना शोध कार्य पूरा किया। उनके इस महत्वपूर्ण शोध में सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर यूजर बिहेवियर का गहन विश्लेषण और डाटा माइनिंग तकनीकों का उपयोग किया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर मीनाक्षी चौबे, डॉक्टर सुभाष खातरकर, शशांक लोखंडे, पूजा लोखंडे, भावना बारस्कर, शैलेश बारस्कर और प्रो डॉक्टर सुखदेव डोंगरे ने स्वाति लोखंडे को पीएचडी अवार्ड मिलने पर शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।।स्वाति की इस उपलब्धि से उनके परिवार और महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, शोध निर्देशक और महाविद्यालय के सहयोगी स्टाफ को दिया है।




