Betul news: शिक्षकों ने 540 विद्यार्थियों के लिए केन्द्राध्यक्षों को सौंपे पेन

जन शिक्षा केन्द्र भडूस के शिक्षकों ने की सराहनीय पहल

बैतूल। वार्षिक परीक्षा के मद्देनजर जन शिक्षा केन्द्र भडूस के शिक्षकों ने सराहनीय पहल करते हुए जन शिक्षा केन्द्र भडूस अंतर्गत चार परीक्षा केंद्रों पर कक्षा पांचवी एवं कक्षा आठवी के 540 छात्र-छात्राओं के लिए केंद्राध्यक्ष को पेन का वितरण किया। शास. उच्च माध्य. विद्यालय भडूस में पदस्थ संजय धुर्वे ने बताया कि वार्षिक परीक्षा 6 मार्च से आरंभ होकर 14 मार्च तक चलेगी। जन शिक्षा केन्द्र भडूस अंतर्गत 24 एकीकृत प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में कक्षा पांचवी एवं कक्षा आठवी में लगभग 540 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। जन शिक्षा केन्द्र भडूस अंतर्गत चार परीक्षा केंद्रों पर कक्षा पांचवी एवं कक्षा आठवी के 540 छात्र-छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कई छात्र-छात्राएं गरीब परिवेश के होते है जो पेन भी खरीद नही पाते है। कई बार ये छात्र-छात्राएं थोडे से अभाव के कारण परीक्षा में भी सम्मिलित नही हो पाते है। छात्रों एवं पालकों की इसी परिस्थितियों को समझते हुए जन शिक्षा केन्द्र भडूस के शिक्षकों ने स्वयं के व्यय से संस्था में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए पेन खरीदे।

— शिक्षिका ने जन्मदिन पर की पहल–

शास. उच्च माध्य. विद्या भडूस में पदस्थ श्रीमती संगीता घोड़की उच्च श्रेणी शिक्षिका एवं श्रीमती सुरेखा साबले उच्च माध्य. शिक्षिका ने जन्मदिन के अवसर पर 540 छात्र-छात्राओं को पेन वितरण करने का नवाचार करते हुए संकुल प्राचार्या श्रीमती शर्मिला बिसेन को पेन सौंपे। उन्होंने प्राथमिक माध्यमिक वार्षिक परीक्षा केन्द्राध्यक्षों को पेन सौंप दिए। जब छात्र-छात्राएं परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा देने उपस्थित होंगे तो उन्हे केन्द्राध्यक्ष द्वारा दो-दो पेन भी वितरित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि शाउमावि भडूस में पदस्थ श्रीमती संगीता घोडकी शिक्षिका द्वारा प्रतिवर्ष अपने परिवार के सदस्यों के जन्मदिवस या पुण्यतिथि के अवसर पर लगभग 30 हजार रूपये की शिक्षण सामग्री जिनमें स्कूल बैग, स्वेटर, कापी पेन पेन्सिल एवं अन्य सामग्री का वितरण किया जाता है। उसी प्रकार श्रीमती सुरेखा साबले उमावि शिक्षिका द्वारा भी प्रतिवर्ष अपनी आय से शिक्षण सामग्री का वितरण किया जाता है। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य श्रीमती शर्मिला बिसेन शाउमावि भडूस, वरिष्ठ शिक्षक उमेश अमरूते, मा.शि. ब्रजेश गढ़वाल, मा.शि. उमेश शर्मा, उमावि शिक्षक देवानंद पाटील, उमावि शिक्षक गुलाबराव धोटे, मा.शि.पंकज पवार, उमावि शिक्षक भारत कुमार उबनारे, मा.शि.मा.शा. चिचढाना से सतीश गीद, विजय कुमार तेलकर, मा.शा.सराड से धनवंत दरवाई, जनशिक्षक काशीनाथ लोखंडे एवं दुर्गादास धोटे का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button