Wild Boar Attack : खाना पकाने जलाऊ लकड़ी तोड़ने जंगल गई महिला पर जंगली सूअर ने किया हमला

Wild Boar Attack: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में खाना पकाने के लिए जंगल से जलाऊ लकड़ी लाने के लिए गई महिला को जंगली सुअर ने हमला कर लहूलुहान कर डाला। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला बैतूल जिला मुख्यालय के समीप स्थित सोनाघाटी के पास का है जहां अकेले लकड़ी तोड़ने गई महिला पर अचानक जंगली सूअर ने हमला कर दिया जिसमें महिला के पैर में गंभीर चोटे आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सविता धुर्वे उम्र 45 वर्ष निवासी गोंडी मोहल्ला प्रताप वार्ड टिकारी बैतूल गुरुवार सुबह अपने घर के लिए जलाऊ लकड़ी लेने के लिए सोना घाटी की तरफ गई हुई थी । जंगल में लकड़ी बीनते समय महिला पर अचानक ही जंगली सूअर ने हमला कर दिया। जंगली सूअर ने महिला के पैर पर काट दिया इसके बाद महिला ने चिल्लाया तो जंगली सूअर वहां से भाग गए।
महिला की आवाज सुनने के बाद वहां पर कुछ लोग पहुंचे और देखा कि महिला के पैर में गंभीर चोटे आई है।इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना तत्काल 108 एंबुलेंस को दी सूचना पर 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। फिलहाल महिला को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है जहां पर डाक्टर द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा है।




