शासकीय महाविद्यालय भीमपुर की बदहाल स्थिति पर एबीवीपी सख्त, स्थायी भवन की मांग

2017 से अस्थायी भवन में चल रहा कॉलेज, एबीवीपी ने कहा यह विद्यार्थियों के साथ अन्याय

भीमपुर। शासकीय महाविद्यालय भीमपुर में पिछले आठ वर्षों से भवन की कमी के कारण छात्रों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज वर्तमान में चार से भी कम कमरों में संचालित हो रहा है, जिससे नियमित कक्षाओं पर गंभीर असर पड़ रहा है और विद्यार्थियों को उचित अध्ययन वातावरण नहीं मिल पा रहा है। इसी समस्या को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीमपुर नगर इकाई ने तहसीलदार भीमपुर को ज्ञापन सौंपकर स्थायी कॉलेज भवन के निर्माण और पर्याप्त अस्थायी कक्षों की तत्काल व्यवस्था की मांग की।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीमपुर नगर मंत्री सोनू विश्वकर्मा ने बताया कि वर्ष 2017 से कॉलेज अस्थायी भवन में चल रहा है और अब छात्र संख्या लगातार बढ़ने से स्थिति और चिंताजनक हो गई है। विद्यार्थियों की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए परिषद ने कहा है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र पांसे, नगर अध्यक्ष आयुष मालवीय, नगर सह मंत्री अमन कनौजे, नगर उपाध्यक्ष अंजीत बिहारे, सोशल मीडिया प्रभारी नितिन उजावने सहित नगर के कार्यकर्ता आदिप परते, प्रकाश कमरे, अरुण विश्वकर्मा, नंदनी नागले, सोनम सिरसाम, अंकिता उइके, दीक्षा यादव एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। परिषद ने स्पष्ट कहा कि कॉलेज भवन का निर्माण अब टाला नहीं जा सकता, क्योंकि यह सीधे छात्रों के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button