Betul news: 20 वर्षों की सैन्य सेवा के बाद आज घर लौटेंगे मां भारती के लाल कमलेश साहू 

मुलताई रेलवे स्टेशन पर होगा भव्य स्वागत, ताप्ती धाम तक निकलेगी रैली

बैतूल। 20 वर्षों की सैन्य सेवा देकर आज अपने ग्रह ग्राम मुलताई लौट रहे मां भारती के लाल कमलेश साहू का आज, 1 अक्टूबर मंगलवार को मुलताई रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। कमलेश साहू का आगमन सुबह 11:30 बजे दक्षिण एक्सप्रेस से होगा।

कमलेश साहू के सम्मान में मुलताई रेलवे स्टेशन से एक भव्य स्वागत यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जो ताप्ती मंदिर तक पहुंचेगी। वहां कमलेश साहू मां ताप्ती धाम में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद, वह अपने निवास स्थान के लिए प्रस्थान करेंगे।

बड़े भाई ने देश की सेवा में दिए थे प्राण

कमलेश साहू, बैतूल जिले के बिस्नूर निवासी शहीद नायब सूबेदार गुरुदयाल साहू के छोटे भाई हैं, जिन्होंने देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति दी थी। गुरुदयाल साहू मई 2022 में लद्दाख में हुए बस हादसे में वीरगति को प्राप्त हुए थे। बड़े भाई की इस शहादत के बाद कमलेश साहू भी गर्व के साथ देश की सेवा में जुटे रहे और अब 20 वर्षों की सैन्य सेवा पूरी कर अपने गृह नगर मुलताई लौट रहे हैं।

सम्मान में जुटेंगे सैकड़ों लोग

मुलताई और आसपास के क्षेत्रों के लोग इस मौके पर उपस्थित रहेंगे, जहां जलाराम मंदिर के सामने स्थित कामथ, मुलताई में एक विशेष सम्मान कार्यक्रम का आयोजन होगा। पूरे शहर में उत्साह का माहौल है, क्योंकि कमलेश साहू ने 20 वर्षों तक देश की सेवा की है और अब अपने गृह नगर लौट रहे हैं। इस पूरे सम्मान समारोह में परिवारजन, मित्र और शहरवासी उनके स्वागत में शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button