Betul news: बैतूल में बनेगा एकीकृत स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स: विधायक हेमंत खंडेलवाल
MLA Hemant Khandelwal was made the state convenor, Ramesh Bhatia was made the state president and Mukesh Verma was made the state secretary.

खेल खिलाड़ियों के लिए एक लाख रुपए दिए जाएंगे: इंद्र सेन ठाकुर
विधायक हेमंत खंडेलवाल की पहल पर हुआ वरिष्ठ खिलाड़ी संघ का गठन
50 करोड़ की स्पोर्ट्स परियोजना से बैतूल को मिलेगा खेलों का बड़ा तोहफा
संजीवनी बनी खेलों के लिए मध्यप्रदेश वरिष्ठ खिलाड़ी संघ की स्थापना
बैतूल। मध्य प्रदेश वरिष्ठ खिलाड़ी संघ का विधिवत गठन बैतूल में वरिष्ठ खिलाड़ियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बैतूल के लोकप्रिय विधायक हेमंत खंडेलवाल ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में नगर के वरिष्ठतम महान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। बलबीर सिंह वालिया, रामप्रसाद सोनी, डॉ सतीश खंडेलवाल, अभय गर्ग, उमाकांत श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह ठाकुर, रुद्र नारायण शुक्ला, नरेंद्र शर्मा, नरेश शर्मा, श्रीनिवास दवंडे, महेंद्र सिंह तोमर, राकेश बाजपेई, शफीक खान, दिनेश शर्मा, सतीश देशमुख, इंद्रसेन ठाकुर और अक्षय वर्मा को शाल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सर्वसम्मति से मध्यप्रदेश वरिष्ठ खिलाड़ी संघ का गठन किया गया। बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश संयोजक, रमेश भाटिया को प्रदेश अध्यक्ष और मुकेश वर्मा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया।
अपने संबोधन में वरिष्ठ खिलाड़ी डॉ सतीश खंडेलवाल ने इंटर स्कूल और इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं को पुनः जीवित करने की आवश्यकता पर बल दिया। अभय गर्ग ने जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं की खोज और उन्हें प्रोत्साहित करने की योजना प्रस्तुत की। इंद्रसेन ठाकुर ने खेलों के लिए वित्तीय संसाधन स्वयं से जुटाने का सुझाव देते हुए अपनी ओर से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। महेंद्र सिंह तोमर ने सभी से स्नेह और आत्मीयता का व्यवहार बनाए रखने का संदेश दिया। जिला हॉकी संघ सचिव जगेंद्र सिंह तोमर ने बैतूल में खेल प्रतियोगिताओं को पुनर्जीवित करने का आह्वान किया।
वरिष्ठ खिलाड़ी नरेंद्र सिंह ठाकुर ने विधायक हेमंत खंडेलवाल और उनके परिवार द्वारा खेलों के लिए किए गए अधोसंरचना के कार्यों की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों से समन्वय और सामंजस्य के साथ कार्य करने का आह्वान किया। वरिष्ठ खिलाड़ी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश भाटिया ने संघ के उद्देश्य और प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। प्रदेश सचिव मुकेश वर्मा ने ग्रामीण स्तर पर खेल आयोजन बढ़ाने की बात की। शिवाजी फुटबॉल क्लब के धीरज भारती ने हर वार्ड में खाली पड़ी शासकीय भूमि पर छोटे खेल मैदान बनाने का सुझाव विधायक को दिया। कार्यक्रम में जगदीप वर्मा, नवनीत श्रीवास, धर्मेंद्र पवार, एफाज बक्स, रवि पटेल, इरफान खान लालू, विनोद बुंदेले, मनप्रीत सिंह वालिया और इंद्रप्रीत सिंह वालिया ने विधायक हेमंत खंडेलवाल को स्मृति चिह्न और शाल देकर सम्मानित किया।
बैतूल के खेल जगत में होगा बड़ा बदलाव
विधायक हेमंत खंडेलवाल ने अपने संबोधन में बैतूल में एकीकृत स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना का विवरण दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ मिलकर 50 करोड़ रुपये की परियोजना पर कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। यह बैतूल के खेल जगत के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आएगा।।कार्यक्रम को सफल बनाने में नागेंद्र सरंकर, संतोष अमरोही, पिंकी भाटिया, धीरज हिरानी, नितिन मालवी, राधेलाल वनखेड़े, सारिक खान, आदित्य पवार और दीपक नामदेव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में कई अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें धीरज भारती, जगदीप वर्मा, नवनीत श्रीवास, धर्मेंद्र पवार, एफाज बक्स, रवि पटेल, इरफान खान लालू, विनोद बुंदेले, मनप्रीत सिंह वालिया, इंद्रप्रीत सिंह वालिया, नागेंद्र सरंकर, संतोष अमरोही, पिंकी भाटिया, धीरज हिरानी, नितिन मालवी, राधेलाल वनखेड़े, सारिक खान, आदित्य पवार, रवि गाडगे, इरफान खान, ऐफ़ाज बख्श और दीपक नामदेव शामिल थे। इन्होंने खेलों के विकास में अपने सुझावों के साथ महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं, हेमंत खंडेलवाल को खिलाड़ियों के प्रति उनके अनुकरणीय कार्यों के लिए स्मृति चिह्न और शाल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन हेमंत चंद्र बबलू दुबे ने किया।





