Betul news: अयोध्या के लिए रवाना हुआ जिला औषधि विक्रेता संघ का 50 सदस्यीय दल

बैतूल। प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या के दर्शन के लिए जिला औषधि विक्रेता संघ का 50 सदस्यीय दल शुक्रवार, 8 नवंबर को भव्य समारोह के साथ रवाना हुआ। इस तीर्थयात्रा का शुभारंभ बैतूल के केसर बाग मैरिज लान से किया गया, जहां शाम 4 बजे संघ के वरिष्ठ सदस्य और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में दल को हरी झंडी दिखाकर वोल्वो बस से अयोध्या के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर औषधि विक्रेता संघ के वरिष्ठ सदस्य राम प्रकाश गुगनानी, भाजपा नेता आनंद प्रजापति, भाजपा नेता अतीत पवार, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, शैलेंद्र गुप्ता, प्रवीण गुगनानी, कमलेश मेहता, राजेश मेहता, सचिन वागद्रे, नवीन वागद्रे, डॉ. अरुण जयसिंहपुरे, दीपक सलूजा, राजेंद्र मालवी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने तीर्थयात्रियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया।

जिला औषधि विक्रेता संघ के तत्वाधान में आयोजित इस यात्रा का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष मनजीत सिंह साहनी कर रहे हैं। सचिव सुनील सलूजा और कोषाध्यक्ष जयदेव गायकी यात्रा के आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। इस तीर्थयात्रा के बारे में संघ के वरिष्ठ सदस्य रामप्रकाश गुगनानी ने बताया इस यात्रा का उद्देश्य संघ के सदस्यों को धार्मिक स्थल अयोध्या में श्रीराम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कराना है। यह यात्रा हमारे धार्मिक आस्था का प्रतीक है। यात्रा संघ के सदस्यों में आध्यात्मिक प्रेरणा भी उत्पन्न करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button