Betul news: संत रविदास गुरुघर टिकारी में गुरुपूर्णिमा पर भव्य सबद कीर्तन

निशान साहेब पर चोला पहनाकर की पूजा अर्चना 

बैतूल। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर संत रविदास गुरुघर टिकारी में अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन भारत और श्री संत रविदास वेलफेयर सोसाइटी भारत के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत निशान साहेब पर चोला पहनाकर और पूजा अर्चना कर की गई। गुरु रविदास जी की वाणी का अर्थ बताते हुए कहा गया, “मन चंगा तो कठौती में गंगा,” जिसका अभिप्राय है कि यदि व्यक्ति का मन शुद्ध है और उसकी नीयत अच्छी है तो उसका हर कार्य पवित्र होता है।

अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र गोले ने बताया कि आज हम डेरा बल्लां सचखंड जालंधर के मार्गदर्शन में गुरु रविदास जी के सबद और वाणी का आनंद ले रहे हैं। इस अवसर पर जसवंत मंदरे, राजकुमार मंदरे, नंद किशोर मंदरे, सुरेश सावरकर, शिवा गोले, मनीष, शेखर, आदित्य मंदरे, कुसुम मंदरे, सकून तिलन्थे, रोशनी मंदरे सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित थे। गुरुपूर्णिमा के इस पावन अवसर पर संत रविदास जी के सबद कीर्तन का आयोजन कर उनके उपदेशों और शिक्षाओं का अनुसरण करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने मिलकर गुरु रविदास जी की वाणी का श्रवण किया और उनके जीवन से प्रेरणा ली। अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के जिला अध्यक्ष उमेश बड़खाने ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता और भक्ति की भावना को प्रबल करते हैं और सभी को सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। गुरुपूर्णिमा के इस विशेष अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने सभी उपस्थित लोगों को गुरु रविदास जी की शिक्षाओं के प्रति समर्पण और श्रद्धा की भावना से परिपूर्ण कर दिया। कार्यक्रम का समापन सबद कीर्तन और गुरु वाणी के श्रवण से हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button