Betul News : रेत के दाम कम करने की मांग
रेत के दाम कम करने की मांग

बैतूल। जिले में डम्प वाली रेत की रॉयल्टी 45 रुपये फिट की दर से कटना प्रारंभ हो गई। जिला कांग्रेस कमेटी ( ग्रामीण ) अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे ने प्रशासन से रॉयल्टी की दर कम करने की मांग की है। श्री वागद्रे ने कहा कि इतनी महंगी दर पर रेत बेचना शहर के नागरिकों का सीधा शोषण है और रेत आम आदमी की पहुँच से बाहर हो जायेगी। अतः प्रशासन को जनहित में इस पर शीध्र कदम उठा कर रेत सस्ती करवाना चाहिए।




