Betul news: क्षेत्रीय आयुक्त से मिला कोल माइन सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल 

बैतूल के पेंशनरों को मिलेगा नया पीपीओ नंबर, आयुक्त का आश्वासन

बैतूल। कोल माइन सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ एचएमएस जिला बैतूल का एक प्रतिनिधिमंडल क्षेत्रीय आयुक्त कोयला खदान भविष्य निधि संगठन छिंदवाड़ा के समक्ष कोल पेंशनरों के नए पीपीओ नंबर के रिवीजन को लेकर चर्चा करने पहुंचा। इस चर्चा के दौरान क्षेत्रीय आयुक्त जयंत चौधरी ने बताया कि उनके कार्यालय में मानव संसाधन की कमी के कारण पीपीओ के रिवीजन का कार्य धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में सभी को पीपीओ नंबर लेटर प्रदान कर दिए जाएंगे।

प्रतिनिधि मंडल में जिला बैतूल के अध्यक्ष डीके साहू, महामंत्री दयाराम झरबडे, उपाध्यक्ष अजय सिंह राजपूत, शिवदयाल चौकीकर, सुखराम पवार, खेमचंद कोल्हे, पतिराम साहू आदि उपस्थित रहे। प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्रीय आयुक्त से पेंशनरों की समस्याओं को जल्द सुलझाने की अपील की, जिससे कि रिटायरमेंट के बाद के समय में पेंशनरों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button