Betul news: मासिक बैठक में समाज की समस्याओं और सदस्यता कार्यक्रम पर बनी सहमति

12 अक्टूबर को अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण और मुख्य चिकित्सालय में भोजन वितरण का आयोजन

बैतूल। 5 अक्टूबर शनिवार को सामाजिक जन कल्याण समिति बैतूल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज की विभिन्न समस्याओं और नए सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 अक्टूबर 2024 को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के दीक्षांत समारोह के अवसर पर उनकी प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके साथ ही उसी दिन मुख्य चिकित्सालय में सुबह 11 बजे से भोजन वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष माणिकराव कापसे ने बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में शामिल प्रमुख सदस्यों में मानकप्रसाद वाईकर, पांडुरंग वरवड़े, शेषराव वाईकर, डीआर झरबड़े, सूरजलाल मंडलेकर, नत्थूप्रसाद चौकीकर, शिवदयाल चौकीकर, पंजाबराव भालेकर, अजाबराव भूमरकर और रमेश कुमार उपराले शामिल थे।

बैठक के दौरान समाज की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया और आगामी दिनों में समाजिक हित के कार्यों को लेकर नए कार्यक्रम तय किए गए। साथ ही, बैठक में समाज के नए सदस्यों के जुड़ने के लिए सदस्यता अभियान को भी गति देने पर सहमति बनी। सभी ने आगामी कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए अपनी जिम्मेदारियां तय की और समाज की एकजुटता पर बल दिया। समिति ने सदस्यों से 12 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है, ताकि डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button