MP News: बैतूल में राज्यमंत्री नारायण सिंह पवार गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करेंगे

MP News: गणतंत्र दिवस पर राज्यस्तरीय और जिला स्तरीय कार्यक्रमों में ध्वजारोहण  करने के लिए नाम तय कर दिए गए हैं। बैतूल जिले में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नारायण सिंह पवार जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे।  
राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि 26 जनवरी, 2024 गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय / जिला स्तरीय कार्यकम में  राज्यपाल /  मुख्यमंत्री /  विधानसभा अध्यक्ष /  उप मुख्यमंत्री / मंत्रीगण /  राज्यमंत्रीगण निम्नानुसार दर्शाये गए जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। 
 1- श्री मंगुभाई पटेल, मान. राज्यपाल महोदय, भोपाल के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।
 2- डॉ. मोहन यादव, मान, मुख्यमंत्री जी उज्जैन में ध्वजारोहण करेंगे।
3-श्री नरेंद्र सिंह तोमर, मान. विधानसभा अध्यक्ष मुरैना जिले में ध्वजारोहण करेंगे एवं मान. मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करेंगे।
4-  उप मुख्यमंत्री / मंत्रीगण / राज्यमंत्रीगण निम्नानुसार दर्शाये जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे और  मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करेंगे।
  • 1 श्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री, मंदसौर।
  • 2 श्री राजेन्द्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री, रीवा।
  • 3 श्री कुंवर विजय शाह, मंत्री, खंडवा।
  • 4 श्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री, इन्दौर।
  • 5 श्री प्रहलाद सिंह पटेल, मंत्री, नरसिंहपुर।
  • 6 श्री राकेश सिंह, मंत्री,जबलपुर।
  • 7 श्री करण सिंह वर्मा, मंत्री,सीहोर।
  • 8 श्री उदय प्रताप सिंह, मंत्री, नर्मदापुरम।
  • 9 श्रीमती सम्पतिया उईके, मंत्री, मंडला।
  • 10 श्री तुलसीराम सिलावट, मंत्री,देवास।
  • 11 श्री एदल सिंह कंषाना, मंत्री, श्योपुर।
  • 12 सुश्री निर्मला भूरिया, मंत्री, झाबुआ।
  • 13 श्री गोविन्द सिंह राजपूत, मंत्री, सागर। 
  • 14 श्री विश्वास सारंग, मंत्री, विदिशा।
  • 15 श्री नारायण सिंह कुशवाह, मंत्री, ग्वालियर।
  • 16 श्री नागर सिंह चौहान, मंत्री, अलीराजपुर।
  • 17 श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री, गुना।
  • 18 श्री राकेश शुक्ला, मंत्री, भिंड।
  • 19 श्री चेतन्य काश्यप, मंत्री, रतलाम।
  • 20 श्री इंदर सिंह परमार, मंत्री, शाजापुर।
  • 21 श्रीमती कृष्णा गौर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदा।
  • 22श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी, राज्यमंत्री,(स्वतंत्र प्रभार) छिंदवाड़ा ।
  • 23 श्री दिलीप जायसवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)अनूपपुर।
  • 24 श्री गौतम टेटवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजगढ़।
  • 25 श्री लखन सिंह पटैल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), दमोह।
  • 26 श्री नारायण सिंह पंवार, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बैतूल।
  • 27 श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, राज्यमंत्री, रायसेन।
  • 28 श्रीमती प्रतिमा बागरी, राज्यमंत्री,सतना।
  • 29 श्री दिलीप अहिरवार, राज्यमंत्री, छतरपुर।
30 श्रीमती राधा सिंह, राज्यमंत्री, सिंगरौली। 
इन जिलों के अतिरिक्त निम्नलिखित जिलों में संबंधित जिलों के कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे एवं मुख्यमंत्रीजी के संदेश का वाचन करेंगे।
जिला– धार,  खरगोन,  बड़वानी, बुरहानपुर, आगर मालवा, नीमच, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया, सीधी, मैहर, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, पन्ना,  निवाड़ी, कटनी,टीकमगढ़,सिवनी, डिण्डोरी, बालाघाट, पांढुर्णा में कलेक्टर ध्वाजारोहण करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button