नवनियुक्त प्रदेश सेवादल अध्यक्ष अवनीश भार्गव से मिलने पहुंचे बैतूल जिले के पदाधिकारी

नवनियुक्त प्रदेश सेवादल अध्यक्ष अश्विन भार्गव से मिलने पहुंचे बैतूल जिले के पदाधिकारी


बैतूल। संविधान दिवस के अवसर पर बैतूल जिले के कांग्रेस सेवादल पदाधिकारी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश सेवादल अध्यक्ष अवनीश भार्गव से मुलाकात की।
पदाधिकारियों ने श्री भार्गव को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। मुलाकात के दौरान संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सभी पदाधिकारी इस मुलाकात को संगठन के लिए सकारात्मक और प्रेरणादायक मान रहे हैं।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी भी उपस्थित रहे।
– बैतूल टीम ने किया औपचारिक स्वागत
जिला कांग्रेस सेवादल बैतूल के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा के नेतृत्व में समस्त जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी और ब्लॉक अध्यक्षों ने अवनीश भार्गव से मुलाकात कर उन्हें सम्मानपूर्वक शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल ने जिले में सेवादल संगठन द्वारा संचालित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी भी साझा की।
– जिला और विधानसभा स्तर के पदाधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, संजय अग्रवाल, अमला विधानसभा के प्रभारी जितेंद्र शर्मा, बैतूल ब्लॉक अध्यक्ष गोलू सोनी, मुलताई विधानसभा अध्यक्ष विशाल डोंगरे, भैंसदेही विधानसभा प्रभारी कमलेश पोटे, घोड़ा डोंगरी ब्लॉक अध्यक्ष नितिन महतो, चोपना ब्लॉक अध्यक्ष मिथुन विश्वास, घोड़ा डोंगरी नगर अध्यक्ष शरीफ अली, भैंसदेही ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. नीलेश वर्डे, विनोद यादव, मिथुन परतें, प्रदीप मोहड़े, बैतूल ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सोनी, गजानंद वमनकर, दुनावा ब्लॉक अध्यक्ष किशोर कड़वे, मुलताई ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश नवांगे, बबलू गवांडे, सोनू वर्दे, देवेंद्र वर्डे, शिव यादव, कन्हैया, श्रवण सरनेकर और सुमित उपस्थित रहे।
– आईटी सेल और मीडिया टीम भी कार्यक्रम में सक्रिय
सेवादल के मीडिया प्रभारी मनोज सनस, सेवादल आईटी सेल के अध्यक्ष पंकज वर्मा, सुरेश चौहान और महेंद्र रावत सहित समस्त सेवादल साथी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button