Free telecast of film Phule was full house: फुल हाउस रहा फिल्म फुले का निःशुल्क प्रसारण 

संविधान की उद्देशिका के वाचन के बाद शुरू हुई फिल्म


बैतूल। दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया, जिला बैतूल द्वारा समाज सुधारक ज्योतिबा फुले के जीवन पर आधारित फिल्म फुले का भव्य निःशुल्क प्रसारण 22 मई को कांतिशिवा टॉकीज में किया गया। यह शो दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें दर्शकों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी और पूरा शो फुल हाउस रहा।
इस विशेष आयोजन की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष संदीप पाटिल एवं जिला उपाध्यक्ष धर्मदास दवंडे ने सफलतापूर्वक निभाई। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन जिला महासचिव कमलेश उबनारे द्वारा किया गया।
टॉकीज के मालिक विवेक मालवीय के पुत्र कृष्णा मालवीय का शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया एवं फिल्म का शुभारंभ टॉकीज में उपस्थित सभी दर्शकों को आयु.जिला उपाध्यक्ष धर्मदास दवंडे द्वारा संविधान की उद्देशिका का वाचन कर किया गया।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक आयु. डॉ.सी.एस. उबनारे, डॉ. राजकमल मेश्राम, उपाध्यक्ष आयु. ओ.पी. भूमरकर, कोषाध्यक्ष आयु. शिवकिशोर पाटिल, सचिव आयु. किशोर झरबडे एवं दिनेश मालवीय, राजेश सातनकर, सहसचिव आयु. रूपेश पाटिल सहित सोसायटी के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।निशुल्क फिल्म का प्रदर्शन ज्योतिबा फुले के जीवन दर्शन को समाज तक पहुंचाने का माध्यम बना एवं सामाजिक चेतना जाग्रत करने की दिशा में भी एक प्रेरणादायी कदम सिद्ध हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button