अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर ओम आयुर्वेदिक कॉलेज का 100 दिवसीीय योग अभियान शुरू।

आयुष मंत्रालय के निर्देश पर बैतूल में चल रहा योग जागरूकता अभियान।

बैतूल। ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, भारत भारती जामठी बैतूल द्वारा आयुष मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं संचालनालय आयुष विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 100 दिवसीय नि:शुल्क योग प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। महाविद्यालय की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

यह अभियान संस्थान के अध्यक्ष गणेश मालवीय, कोषाध्यक्ष संतोष पाल एवं प्राचार्य डॉ. विजय माने के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। वहीं उपप्राचार्य डॉ. राजकुमार मिश्रा द्वारा इसकी रूपरेखा तैयार की गई है। महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. मेश्राम, डॉ. अजय सहित इंटरनी तानिया, श्रुति, चैतन्य, गौरव एवं अन्य विद्यार्थियों द्वारा योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

संस्थान की टीम बैतूल जिले के विभिन्न गांवों और स्थानों पर पहुंचकर लोगों को नियमित योग अभ्यास करा रही है। आयोजन का उद्देश्य योग के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। यह नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर 21 जून तक जिले के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button