annual festival: धूमधाम से मनाया श्री माता मंदिर का वार्षिक उत्सव 

अंतिम दिन समिति ने किया भव्य भंडारे का आयोजन

बैतूल। श्री माता मंदिर शंकर नगर, लोहिया वार्ड में पिछले 10 दिनों से चल रहे श्री माता मंदिर के वार्षिकोत्सव का पूर्णाहुति व भव्य भंडारे के साथ समापन हुआ। श्रद्धालुओं के सहयोग से वार्षिकोत्सव बड़े ही उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मंदिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार वार्षिक उत्सव के तहत 3 फरवरी से 9 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। 7 दिनों तक आयोजित भागवत कथा में हजारों श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया।श्री माता मंदिर में शनिवार 10 फरवरी को सुबह 8 बजे सभी जजमानों ने भगवानों का विधिवत अभिषेक पूजन किया। शनिवार रात को महा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए। 11 फरवरी दिन रविवार को दोपहर में 12 बजे कन्या पूजन कर श्री माता मंदिर का वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से शुरू हुआ। दोपहर 1 बजे से भंडारा प्रसादी शुरू हुई, जिसमें लगभग 8 से 10 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। उसके बाद रात्रि में मां खेड़ापति देवी जागरण ग्रुप के द्वारा भव्य देवी जागरण का आयोजन युवा समिति के तत्वाधान में किया गया। सुंदर मनमोहक झांकियां ने सबका का मन मोह लिया। श्री माता मंदिर के अध्यक्ष अशोक तलेड़ा (डब्बू सेठ) ने सभी दानदाताओं, सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button