बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को बुलंद कर रहे बैतूल के अनिल यादव 

स्वतंत्रता दिवस पर बेटियों को मिला नेम प्लेट का तोहफा, लाड़ो फाउंडेशन ने नन्हीं बच्चियों को बांटी नेम प्लेट

बैतूल। शहीद दीपक यादव चौक पर 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लाड़ो फाउंडेशन की ओर से नन्हीं बच्चियों को नेम प्लेट का तोहफा देकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश को बुलंद किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संघ के सभी सम्माननीय अधिकारीगण, नवीन प्राथमिक शाला के नन्हे बच्चे एवं शिक्षक तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई।

कार्यक्रम के दौरान लाड़ो फाउंडेशन द्वारा बच्चियों को नेम प्लेट भेंट की गई। इस पहल के माध्यम से बेटियों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया गया। पूरे आयोजन में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button