Acharya Pathak ji: वर्षा भी कम नहीं कर पाई भक्तों की आस्था, कथा सुनने उमड़ी भक्तों की भीड़
बैतूल बाजार के चौकी पुरा में आयोजित की जा रही श्री शिव महापुराण कथा

Shiv Puran Katha: बैतूल। नगर के चौकीपुरा में समस्त नगर वासियों की ओर से आयोजित की जा रही श्री शिव महा पुराण कथा के चतुर्थ दिवस मौसम की गड़बड़ी के बाद भी भक्तों की आस्था कम नही हुई। वर्षा के बीच भी बड़ी संख्या में भक्तों ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कथा सुनाते हुए वृंदावन से आए आचार्य पवन पाठक महाराज ने कहा कि समाज में भ्रांति है कि कन्या के जन्म पर उत्सव नही मनाएंगे। जहां बेटी का जन्म होता है वहां 100 सिद्धियां आकर विराजमान हो जाती हैं। इसका प्रमाण भी है। बेटी किसी से कम नहीं है। इसी कारण कोई भेद ना करें। जो लोग अंत समय पर भगवान का ध्यान करते हैं वे धन्य हैं।

उन्होंने महा मृत्युंजय मंत्र की महिमा को बताते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ का महा मृत्युंजय मंत्र का जाप कर सभी कष्टों का निवारण हो जाता है। आप कितने भी तीर्थ और देवालय में चले जाओ, लेकिन आपकी आस्था घर, मोहल्ले, गांव के मंदिर में विराजे भगवान के प्रति आस्था नही है तो तीर्थ का कोई लाभ नहीं है।
इसीलिए कहते हैं कि क्या जरूरत उसे, पूजन पाठ की, जिसने सेवा करी अपने माता पिता की। शिवभक्ति से आप कभी भटकना नहीं।
शिव अभिषेक करने लग रही भीड़:
श्री शिव महापुराण कथा स्थल पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से पार्थिव शिवलिंग बनाकर भक्त पूजन और अभिषेक करने के लिए उमड़ रहे हैं।




