Accident: रेलवे पुल से टकराई कार, राठौर परिवार के पांच सदस्य घायल

Today Betul News: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल में गुरुवार रात सोनाघाटी के रेलवे पुल से कार टकरा गई। इससे उसमे सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को डायल 100 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इटारसी रोड क्षेत्र में निवास करने वाले रूप नारायण राठौर अपने परिवार के साथ गुरुवार रात करीब 1 बजे भौंरा से कार क्रमांक एमपी 15 सीबी 5719 में सवार होकर बैतूल आ रहे थे। सोनाघाटी के पास रेलवे के पुल पर कार अचानक अनियंत्रित होकर रेलिंग से जाकर टकरा गई। इससे एक ओर का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार सभी पांच लोग घायल हो गए।
सूचना मिलने पर डायल 100 मौके पर पहुंची और कार में घायल रूपनारायण राठौर, सरोज रूपनारायण राठौर, अंजलि , सारांश को जिला अस्पताल लाया गया।




