एक्सीडेंट: बैतूलबाजार के पास बाइक को चार पहिया वाहन ने मारी जबरदस्त टक्कर, बाइक चालक गंभीर

Accident News: बैतूल। बैतूल से बैतूलबाजार मार्ग पर शनिवार को सुबह बाइक को चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक समेत चालक कई फीट दूर जाकर फिंका गया। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिस कारण से उसे जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुराग घोड़से उम्र 35 वर्ष निवासी जावरा हिनखेड़ा थाना साईंखेड़ा शनिवार दोपहर 12 से 1 के आसपास जावरा हीनखेड़ा से बाइक से बैतूल की ओर रहा था। बैतूल बाजार रोड पर चार पहिया वाहन से युवक की बाइक की अचानक ही जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसमें बाइक सवार युवक को सर, चेहरे और पैर में गंभीर चोटे आई हैं ।
घटना के बाद राहगीरों ने इसकी जानकारी तत्काल 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर एंबुलेंस पहुंची और घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। फिलहाल घायल को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कर डाक्टर द्वारा उपचार किया जा रहा है।




