Big Accident: बैतूल–नागपुर हाईवे पर वनकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत, स्कूटी से घर लौटते समय हुआ हादसा

Accident News:  बैतूल। बैतूल –नागपुर हाईवे पर बैतूल जिले के ग्राम साई खंडारा और पंखा के बीच  सड़क दुर्घटना में दक्षिण वन मंडल के बिच्छू खान आमला में पदस्थ वनकर्मी की मौत हो गई। बुधवार शाम को वे वन नाके का काम खत्म कर घर लौट रहे थे, और रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए।
गुरुवार को सुबह उन्हें हाईवे पर चोटिल अवस्था में पड़ा देखा तब एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का  जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल वन वृत के दक्षिण वन मंडल की आमला रेंज की बिच्छू खान बीट में पदस्थ नरेंद्र पिता रामस्वरूप साहू उम्र 38 वर्ष बुधवार को वन नाके का निर्माण कार्य कराने के लिए जुनावानी गए थे। अपना काम खत्म करके रात  करीब नौ बजे वे अपनी स्कूटी से वापस आमला जाने के लिए निकले थे। साई खंडारा और पंखा के बीच वन कर्मी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। वनकर्मी को गंभीर चोटें आई और रात भर सड़क पर ही पड़े रहे।
गुरुवार सुबह राहगीरों ने देखा कि कोई युवक गंभीर हालत में यहां पड़ा हुआ है ।जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना एनएचएआई एंबुलेंस को दी ।सूचना पर एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और वनकर्मी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और अन्य सहयोगी अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को वन विद्यालय ले जाया गया जहां पर  जहां अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद शव को मृतक के गृह नगर दतिया के लिए रवाना कर दिया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button