Snake News : घर की दूसरी मंजिल तक चढ़ गया था घोड़ा पछाड़ सांप, कालोनी में मचा हड़कंप
सर्प मित्र ने मौके पर पहुंच कर घोड़ा पछाड़ सांप का किया किया रेस्क्यू

Snake News Today: एक छह फीट से भी अधिक लंबाई का सांप जब घर की दूसरी मंजिल तक चढ़ता नजर आया तो घर के लोग दहशत में आ गए। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। आखिर में सर्प मित्र को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। जब उन्होंने सांप को काबू में किया तब जाकर लोगों को राहत मिली।
यह मामला मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में विकास नगर टेलिफोन कॉलोनी बैतूल का है। जहां बुधवार दोपहर 12:30 बजे के करीब घर में अचानक विशालकाय धामन सांप दिखने से हड़कंप मच गई। सर्प मित्र ने रेस्क्यू कर साँप को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया।
देखें वीडियो….
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर 12:30 बजे के करीब विकास नगर टेलिफोन कॉलोनी में अचानक मकान में सांप दिखने से हड़कंप मच गया और परिजन विशालकाय धामन सांप देखकर घबरा गए इसके बाद मकान मालिक ने सर्प मित्र अंकित विश्वकर्मा को इसकी सूचना दी ।इसके कुछ समय बाद सर्पमित्र घटनास्थल पर पहुंचा और घर से धामन सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया है।
सर्प मित्र अंकित ने बताया कि जैसे ही तापमान बढ़ रहा है वैसे ही सांप ठंडक की तलाश में घरों में आने लगते हैं। हालांकि घोड़ा पछाड़ जिसे धामन भी कहते हैं यह जहरीला नही होता है। फिर भी हमें सावधानी रखना चाहिए। सांप दिखाई देते ही उससे सुरक्षित दूरी बनाकर रखना चाहिए और सर्प मित्र की मदद लेना चाहिए।




