Weather News : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आसमान से बरसे ओले, तबाह हो गई फसलें, 15 बकरियों की मौत

Weather News बैतूल। मध्यप्रदेश में सोमवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया। तेज हवा के साथ कई स्थानों पर ओलों की बारिश होने से फसलें चौपट हो गई हैं। कई जगह तेज बारिश से जन जीवन खासा अस्त व्यस्त हो गया है। आकाशीय बिजली गिरने के कारण जिले के भीमपुर ब्लाक में 15 बकरियों की मौत भी हो गई है।

मौसम विभाग के द्वारा जैसी चेतावनी दी जा रही थी ठीक वैसे ही 26 फरवरी को बैतूल जिले में बारिश और ओलावृष्टि हो गई है। दोपहर करीब तीन बजे से मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने लगा था। तेज हवा के साथ आसमान में बादल गरजने और बिजली चमकने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। कुछ ही देर में तेज वर्षा और ओले भी बरसने लगे।

सबसे अधिक ओलावृष्टि बैतूल जिले के शाहपुर तहसील क्षेत्र में हुई है। बरेठा, देसावाड़ी से लेकर कई गांवों में बेर के आकार के ओले करीब 20 मिनट तक बरसते रहे। जमीन पर चारों ओर ओलों की सफेद चादर बिछी हुई नजर आ रही थी। बैतूल-भोपाल नेशनल हाइवे से गुजरने वाले लोगों ने  ओलों की बारिश का वीडियो भी बनाया है।

देखें वीडियो…

बैतूल समेत चिचोली और अन्य जगहों पर तेज वर्षा से गेहूं, चना, सरसों   सब्जी की फसलों को बेहद नुकसान पहुंचने की खबरें मिल रही हैं। वर्षा का दौर थमने के बाद ही नुकसान कहां पर और कितना हुआ है इसका पता लग पाएगा। भीमपुर ब्लाक के ग्राम रैयतवाड़ी में आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीणों की 15 बकरियों की मौत हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button