Betul news: समाज से जाति विभेद को दूर करने में रविदास जी का महत्वपूर्ण योगदान: लखनलाल मालवी

मालवी सेन समाज ने पुष्प वर्षा से किया शोभायात्रा का स्वागत

बैतूल। मालवी सेन समाज संगठन ने संत श्री रविदास महाराज की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा पर मालवी सेन समाज ने पुष्पवर्षा की। जिला अध्यक्ष लखनलाल मालवी ने शोभा यात्रा में शामिल वरिष्ठ नागरिकों का पुष्प माला से स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के जिला कार्यकारिणी सदस्य उपाध्यक्ष दिनेश खेड़ले, सचिव कुषेंद्र मन्नासे, राजेश हरणे, बृजेश साहने, मथुरा प्रसाद जयसिंहपुरे, जितेंद्र नरेले, शिवनाथ कसरादे, हेमराज सुहाने, गणेश सहाने, राहुल मालवी, रोहित मालवी, सुरेश बघेले, ललित बघेले, ओमप्रकाश बघेले, राधे खवादे आदि समाज के सभी सदस्य उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष लखनलाल मालवी ने कहा संत गुरु रविदास भारत के महान संतों में से एक हैं, जिन्होंने अपना जीवन समाज सुधार कार्य के लिए समर्पित कर दिया। समाज से जाति विभेद को दूर करने में रविदास जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वे ईश्वर को पाने का एक ही मार्ग जानते थे और वो है ‘भक्ति’, इसलिए तो उनका एक मुहावरा आज भी बहुत प्रसिद्ध है कि, ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button