Man ki baat: मन की बात एक सामाजिक चेतना का माध्यम है: गंगा उइके
विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात

घोड़ाडोंगरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम के तहत देश को संबोधित किया गया। चोपना मंडल में शक्ति केंद्र आमडोह ग्राम विष्णुपुर बुथ क्रमांक 81 पर विधायक गंगा उईके ने बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा मन की बात एक सामाजिक चेतना का माध्यम है। मन की बात सुनने से हम सबको प्रेरणा मिलती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के तहत देश को संबोधित किया। यह मन की बात कार्यक्रम का 110 वां एपिसोड था, जिसे घोड़ाडोंगरी विधानसभा की भाजपा विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने समाज से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी राय रखी।।इस अवसर पर विधायक गंगा उइके, मंडल महामंत्री अरविंद धुर्वे, विधायक जनप्रतिनिधि प्रदीप विश्वास, मंडल उपाध्यक्ष बाप्पी बेन, बुथ अध्यक्ष निखिल डाकुवा, वरिष्ठ नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




